दिल्ली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 26 अगस्त 2013
छोटे दल खेलेंगे बड़ा खेल
2013 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने है। जिसके लिए रणनीति बनाने में जहां कांग्रेस अपनी पूरी तैयारी में है वहीं भाजपा भी इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं इनपर भाजपा और कांग्रेस में लड़ाई होती रही है। बीते एक दशक में बसपा ने भी अपनी आमद दर्ज कराई है। इस बार के नगर निगम के चुनाव में जीत दर्जकर बसपा सबको चौका भी दिया है। लेकिऩ अब एक और दल उस मुकाबले में आ गई है वह आम आदमी की पार्टी। यानी तय है कि इस वर्ष मुकाबला चतुष्कोणीय है। कम से कम बनाने की तो कोशिश है। कांग्रेस और भाजपी की असली चिंता यही है कि आखिर कैसे बसपा और आप के प्रभाव को कम किया जा सके। जहां तक आंकड़ों की बात है तो दिल्ली में अनुसूचित जाति के 19 फीसदी, मुस्लिम 10 फीसदी, सिख 5 फीसदी, जाट 3 फीसदी और अन्य 14 फीसदी मतदाता हैं। इनमें से 50 लाक मतदाता बिहार-यूपी, झारखंड और उत्तराखंड के हैं। दरअसल, पूर्वांचल मतदाता ही इस बार कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकता है। ऐसा प्रतीत हो रहा है। जिसका ट्रेलर नगर निगम के चुनाव में देखा गया है। हालांकि, शीला दीक्षित अपनी ओर से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। शीला दीक्षित ने एक बार फिर अपा मैनेजमेंट संभाल लिया है। शीला दीक्षित के लिए इस बरा सबसे बड़ा मुद्दा है अनियमित कॉलनियों को नियमित करना। उन्होंने घोषणा तो कर दी हैं लेकिन अभी तक वे कुछ नहीं कर पाई है। दिल्ली सचिवालय में अभी मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री इस काम को पूरा करने में साफ दिख जाएंगें।
शीला दीक्षित दिल्ली वालों के सुहाने सफर के लिए ईस्टर्न वेर्स्टन कॉरिडोर, पानी की सप्लाई के लिए मुनक नहर, केरोसीन फ्री दिल्ली, अन्न श्री योजना, गरीब महिलाएं के बैंक खाते और विकलांगों जैसी योजनाओं का प्रचार कर रही हैं ताकि जनता के बीच अभी सकारात्मक छवि पहुंच सकें। हालांकि इस बार समीकरण में कुछ बदलाव जरूर आया है।
जिस प्रकार अन्य प्रदेशों में छोटी पार्टी अहम रोल निभा रही है, उससे बार-बार यह कहा जा रहा है कि इस बार छोटी पार्टियां अपना बड़ा रोल अदा करेंगी। दरअसल दिल्ली में बसपा ही एकमात्र पार्टी है जो अहम भूमिका में है। दिल्ली में अन्य पार्टियों में जो चुनाव के समय सक्रियता दिखाती है वह आईएनएलडी, राजद, जदयू, पीस पार्टी, अपना दल, एनसीपी, अकाली दल है। इस बार आप पार्टी और प्रोग्रेसिव पार्टी अहम भूमिका में रहेगी।
दिल्ली में छोटे दलों की चर्चा के पहले दो पार्टियों की चर्चा आवश्यक है वह है आप पार्टी और प्रोग्रेसिव पार्टी। प्रोग्रेसिव पार्टी के अध्यक्ष जगदीश मंमगई हैं। वे पार्षद रह चुके हैं। भाजपा में रहे हैं और दिल्ली की पूरी जानकारी रखते हैं। इनकी खास बात यह है कि इनकी पार्टी दिल्ली आधारित पार्टी है। जगदीश मंमगई अरविंद केजरीवाल की तरह मीडिया में छाए रहने और होहल्ला में विश्वास नहीं करते हैं। जगदी मंमगई के आदर्श कांशीराम हैं जिन्होंने अपना मजबूत आधार बनाया। अपने कार्यकर्ता बनाएं जिसके बदौलत अपनी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना ली और जो पार्टी आज देश में अहम भूमिका में है। ममंगई भी लगातार दिल्ली में घूमघूमकर अपना जनाधार मजबूत करने में लगे हैं। इनका फास मानना है कि जो कांग्रेस और भाजपा से दुखी है वह अपना विकल्प ढूंढेगा और वह विकल्प प्रोग्रेसिव पार्टी देगी। इस रूप में इन्हें सफलता मिलता साफ नजर आ रहा है क्योंकि कांग्रेस सत्ता में है तो इसे सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ेगा जबकि शहरी मतदाता भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के छिछालेदर से अवगत हो गया है। इसलिए ये मतदाता प्रोग्रेसिव पार्टी की ओर आएंगें ही । जगदीश ममंगई का अरविदं केजरीवाल के बारे में कहना है कि वे भले ही दिल्ली में अपनी गतिविधि चला रहे हैं लेकिन इनके साथ और वे खुध बाहरी है, जिससे चुनाव में इनका प्रभाव नहीं पड़ेगा।
अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी की पार्टी बनाकर सीधे मैदान में आ गए हैं। इन्हें मीडिया भी खूब तरजीह दिया। भाजपा के मंच पर चढकर इन्होंने उसे भी रूलाया तो कांग्रेस पर आरोप लगाकर कठघरे में खड़ा कर रहे हैं, लेकिन चुनाव में सबसे अहम बात होती है सामाजिक समीकरण की। वह इनके पास जीरो है। इनका अभियान व्यवहारिक नहीं दिखता है चुनाव के खातिर। केजरीवाल के वोटर वे होंगे, जिनके लिए वोट फैशन है। ऊंचे वर्ग और उच्च मध्यवर्ग के मतदाता इनके प्रभाव में हैं जिन्हें ये प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन यह तो तय है कि दिल्ली में आम भूमिका में नहीं होगी आप पार्टी। हां यह भी तय है कि भाजपा को ही इनके आने से नुकसान होगा।
प्रोग्रेसिव पार्टी आप पार्टी में अंतर यही है कि प्रोग्रेसिव पार्टी प्रत्येक मुहल्ले और आर डब्ल्यूए में जाकर अपने जड़ मजबूत करने में लगी है सामाजिक समीकरण समझने में लगी है तो केजरीवाल सीधे मीडिया से मजबूत होना चाहते हैं।
दिल्ली में जो नेशनल पार्टी यहां छोटी भूमिका में हैं लेकिन अहम है, वह है बसपा। दिल्ली में 12 सीटे सुरक्षित सीटें हैं पहले यह 13 हुआ करती थी जो परिसीमन के बाद 12 हो गई। बसपा ने पिछले विधानसभा में दो सीटें जीती भी थी। अभी इनमें 10 सीट कांग्रेस के पास है। बसपा इऩ सीटों पर अपना प्रभाव छोड़ देती है। इऩ सीटों में भाजपा कहीं भी मुकाबले में नहीं है। यहां भी मुकाबले में भाजता तभी आती है जब बसपा कांग्रेस का वोट काट दें तो इसका फायदा भाजपा को मिल जाता है। यहां सामाजिक समीकरण समझने की जरूरत है। बसपा को दिल्ली में जाटव का वोट तो मिलता है लेकिन बाल्मिकी का नहीं। यह वोट केवल और केवल कांग्रेस को जाता है। जबकि यही बाल्किमीकी उत्तर प्रदेश में बसपा को वोट देता है। दिल्ली में बाल्मिकी वोट यहां पुराने समय से कांग्रेस से जुडा है जिसे बसपा भी नहीं तोड़ पाई है।
नंदनगरी जैसे इलाकों में सुरक्षित सीट पर वोट कांग्रेस को मिलता है जिसका कारण बताया जाता है कि यहां झुग्गी झोपड़ी से सीधे कांग्रेस इन्हें बसा दिया है जिससे इनके मकानों की कीमत आसमान पर है। इसलिए इन क्षेत्रों में बुर्जुग सौ फीसदी कांग्रेसी है। भले ही युवा कुछ इधर-उधर हो जाएं। 12 सीटें जो सुरक्षित हैं उसमें दूसरी पार्टी ज्यादा अहम रोल इसलिए नहीं निभा पाती है क्योंकि यहां अन्य समुदाय के लोगों में उत्साह नहीं है क्योंकि अल्टीमेटली सुरक्षित सीट ही है। इसलिए यहां जो एक बार मजबूत हो गया है वही रहेगा। यह भी तय है। दिल्ली में बसपा में टिकट लेने की होड़ इसलिए रहता है क्योंकि टिकट के साथ अपना वोट बैंक भी देती है। बसपो को दिल्ली में 9 से 10 फीसदी वोट पड़ जाती है। यह पार्टी तीसरे नंबर पर तीन बार से रही है चुनावों में। सीमापुरी, मंगोलपुरी, त्रिलोकपुरी, सुलतानपुरी, भलस्वा, जहांगीरपुरी, पटपड़गंज, देवली और अंबेडकरनगर जैसे इलाकों में बसपा का प्रभाव है।
अब बात राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी की। दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का मतलब है रामवीर सिंह विधुरी। जो बदरपुर का प्रतिनिधित्व करते हैं। दो सीटें हैं इस पार्टी के पास एक बदरपुर तो दूसरा हरकेशनगर से। इनका दिल्ली में और कहीं जनाधार नहीं है। जो भी उम्मीदवार जीतकर इस पार्टी से आते हैं वह अपने बूते हीं। उन्हें पार्टी का चिह्न जरूर मिल जाता है जबकि पार्टी को नेशनल पार्टी बनने में सहायता इसके अलावे इनकी भूमिका नग्णय है। विधुरी इस पार्टी का अपने आवश्यकतानुसार उपयोग करते हैं।
छोटी पार्टी में एक दल है राजद। जिसके सुप्रीमो लालू प्रसाद हैं। राजद ने पिछले विधानसभा में ओखला से एक सीट जीता है। राजग की साख बिहार में होने की वजह से ऐसा प्रतीत होता है कि उसे दिल्ली में बिहार वासियों का वोट बैंक मिलेगा। लेकिन यह तय है दोनों दिग्गज पार्टियां भाजपा औऱ कांग्रेस भी अपने-अपने उम्मीदवार ऐसे तय करते हैं जहां इनकी संख्या ज्यादा है वहां उम्मीदवार भी बिहार और यूपी के लोगों को देते हैं जिससे राजद जैसे दलों की प्रासंगिकता खत्म हो जाती है। हां यह तय है कि राजद के कुछ समर्थक जरूर दिल्ली में हैं जो इनकी साख को मजबूत करने में लगे हैं लेकिन यह आसान नहीं दिखता।
राजद की तरह जदयू भी अपनी उम्मीदवार दिल्ली में खड़ा करती है। जदयू के जो उम्मीदवार रहते हैं उसे ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार का समर्थन मिलेगा। लेकिन नीतीश राजनीति की बारिकियों को समझते हैं और दिल्ली में प्रचार के लिए नहीं आते। शरद यादव का तो खुद जनाधार कहीं नहीं है तो दिल्ली में कहां से मतदाताओँ को रिझा पाएंगे।
इंडियन नेशनल लोकदल बाहरी दिल्ली नजफगढ़ इलाके में अपना वजूद एक सीट तक ही सीमित रखा है। दिल्ली के अंदर इनका प्रभाव न के बराबर है। हां इतना तय है कि नजफगढ़ इलाके में इनका प्रभाव चलता रहेगा जहां से अभी भरत सिंह विधायक हैं। आईएनएलडी अन्य इलाकों में विस्तार की भी योजना नहीं है। लेकिन छोटी पार्टी की लिस्ट में तो है ही। आउटर दिल्ली में लोकदल का प्रभाव भी रहा है वह चौधरी चरण सिंह की वजह से लेकिन फिलहाल किसी रोल में नजर नहीं आ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की दो और पार्टी है जो दिल्ली में अपना जगह तलाश रही है वह अपना दल और पीस पार्टी। अपना दल को भी तक कोई खास अहमियत यहां नहीं मिलने जा रहा है क्योंकि यहां जाति आधारित चुनाव न हो कर समुदाय आधारित चुनाव होते हैं। जबकि पीस पार्टी मुसलमानों की पार्टी कही जाती है इसमें वैसे मुसलमान टिकट के लिए आ जाते हैं जिन्हें कांग्रेस या भाजपा ने टिकट नहीं दिया हो। ताकि वे अपने बलबूते जीत दर्ज करा सकें। इनकी भूमिका भी यहीं तक है।
जहां तक सपा की बात है तो इस बार सपा अपने उत्तर प्रदेश के जीत को दिल्ली में भुनाना चाह रही है। लेकिन उसे लगता है कि उसका प्रभाव यहां ज्यादा नहीं है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तीसरा मोर्चा पर काम कर रहे हैं उनका मानना है कि अगर इसी तर्ज पर दिल्ली में काम किया जाए तो दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा का वर्चस्व तोड़ा जा सकता है।
बहरहाल, छोटी पार्टी चुनाव के पहले तक तो लगता है कि अहम भूमिका में रहती है लेकिन चुनाव के समय में दिल्ली जैसे इलाकों में अहम भूमिका में नहीं होती है क्योंकि वोटों का समीकरण कुछ इस प्रकार है। दिल्ली के समीकरण को समझें तो 37 फीसदी वोट कांग्रेस के पास हैं, 32 फीसदी वोट भाजपा के पास। उस 37 फीसदी वोट में कोई सेंध लगता है तो भाजपी की सरकार बन जाएंगी। यानी बाकी बचे 30 फीसदी वोट पर अन्य छोटे दल अपने पक्ष में कर लेते तो कुछ अहम भूमिका में आ सकते हैं जो कि लगता नहीं है।
बुधवार, 27 जुलाई 2011
बंटेगा नगर निगम, जनता असमंजस में
अब लगभग यह तय हो गया है कि दिल्ली नगर निगम को तीन निकायों में बांट दिया जाएगा, लेकिन जनता में पूरी स्थिति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने पहले कैबिनेट में इस प्रस्ताव को पास कराया और फिर केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात की। इससे इतना तो तय है कि इस बंटवारे को अब कोई नहीं रोकेगा। मगर बंटवारें के बाद की स्थिति कैसी होगी, इसको लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल घुमड़ रहे हैं। मसलन, वार्डों की स्थिति कैसी होगी? मेयर कितने होंगे? मुख्यालय एक ही होगा या अलग-अलग? अभी दिल्ली नगर निगम का वार्षिक घाटा करीब 1700 करोड़ के करीब है, तो प्रस्तावित बंटवारें के बाद इसमें इजाफा होगा क्या? ऐस ही कई सवाल हैं।
हालांकि, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कैबिनेट की बैठक में दिल्ली नगर निगम को तीन निकायों में बांटने का फैसला करने के बाद इतना कह दिया कि वार्डो की संख्या यथावत 272 ही रहेगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि नगर निगम का कुशल संचालन सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया है। निगम को बांटने के निर्णय से पहले हमने पार्टी के कई शीर्ष नेताओं से इस मसले पर राय ली है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से शीला दीक्षित की हुई मुलाकात के बाद दिल्ली सरकार ने यह फैसला किया।
बताया जाता है कि दिल्ली नगर निगम को उत्तर, दक्षिण और पूर्वी हिस्से में बांटने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले लोग दक्षिणी जोन में आएंगे। उत्तर, पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के अलग-अलग नगर प्राधिकरण होंगे। सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि इससे नगर निकाय अधिक कारगर तरीके से अपनी सेवाएं मुहैया करा पाएंगे। नगर निगम के नए ढांचे के तहत महिलाओं के लिए 50 फीसद सीट सुरक्षित रखने का फैसला लिया है। दिल्ली में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार इसे ऐतिहासिक कदम मान रही है। गौरतलब है कि शीला दीक्षित पिछले चार महीनों से निगम को बांटने की मुहिम में जुटी हुई थीं। कैबिनेट के इस फैसले से सरकार को विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के साथ ही कांग्रेस के ही नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली नगर निगम को तीन निकायों में बांटने के दिल्ली सरकार के फैसले को शहर की महापौर रजनी अब्बी ने राजनीतिक चाल बताया और प्रस्ताव का विरोध किया है। महापौर रजनी अब्बी का कहना है कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। हम एमसीडी को बांटने के प्रस्ताव का विरोध करते रहेंगे। हम इसकी इजाजत नहीं देंगे और यह नगर निगम को कमजोर बनाने की पूरी तरह से राजनीतिक चाल है। हमने गृहमंत्री से नगर निगम के सदस्यों से इस मसले पर विचार-विमर्श करने का आग्रह किया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि उन्हें अभी तक इस सिलसिले में कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है। दिल्ली सरकार के कैबिनेट का फैसला आने के बाद उन्होंने नगर निगम के सदस्यों के साथ इस विषय पर चर्चा करने का आश्वासन दिया था। महापौर का यह भी कहना है कि नगर निगम को को बांटने का फैसला संविधान के 73वें और 74वें संशोधन के बुनियादी उद्देश्य के खिलाफ है जिसमें स्थानीय एजेंसियों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है। निगम को तीन हिस्सों में बांटने का दिल्ली सरकार का फैसला वित्तीय और न ही भौगोलिक लिहाज से सही है।
भाजपा के दूसरे पार्षदों का भी मानना है कि बंटवारे से नगर निमग कमजोर होगा। दफ्तर सहित बुनियादी ढांचा बढ़ाने पर अतिरिक्त रूप से 1,000 करोड़ रुपये का भार बढ़ेगा। साथ ही नए पदों के लिए अधिकारियों की नियुक्ति पर 1,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह खर्च आखिर कहां से पूरा होगा, निश्चित रूप से जनता की जेबों पर ही किसी न किसी रूप से बोझ पड़ेगा।
इसी संदर्भ में जब भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि दिल्ली नगर निगम को नाकाम बताकर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अपनी घटिया राजनीति और सोच का परिचय दे रही हैं। ऐसा कह कर वे दिल्ली सरकार की नाकामी, तानाशाही और भ्रष्टाचार को ढक़ने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेसियों की फितरत है कि जब भी फंसो जनता को भ्रमित करने के लिए नये राग छेड़ दो।
गौर करने योग्य यह भी है कि कुछ ही समय पूर्व में त्रिनगर में एक जनसभा में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा था कि दिल्ली नगर निगम में दिल्ली का 97 प्रतिशत हिस्सा आता है। इतने बड़े हिस्से की देखरेख एक ही नगर निगम द्वारा करना मुश्किल है इसीलिए सरकार निगम को बांटना चाहती है। इसके जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, बेंगलुरू, पुणे जैसे बड़े शहरों में एक ही नगर निगम कार्यरत हैं। वहां के नगर निगमों के पास कार्य भी ज्यादा है और उनके कार्य में सरकार का कोई हस्तक्षेप भी नहीं होता है, इसीलिए वहां शिकायतें न के बराबर हैं। दिल्ली नगर निगम में जबसे भाजपा सत्ता में आई है तभी से उसे कमजोर करने, वित्तीय रूप से जर्जर बनाने, अधिकार छीनने, कई भागों में बांट कर अक्षम बनाने की कोशिश दिल्ली सरकार बराबर कर रही है। श्री गुप्ता का यह भी कहना है कि जब से दिल्ली सरकार राष्टï्रमंडल खेलों के घोटालों में आरोपित हुई है तभी से उसने निगम विभाजन की मांग करके जनता का ध्यान अन्यत्र बंटाने की साजिश रची है। श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि अपने तीन विधानसभा घोषणापत्रों में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वायदा करने वाली कांग्रेस ने आज तक दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया है जबकि केन्द्र और दिल्ली में कांग्रेस की ही सरकार कायम है। यदि निगम को हड़बड़ी में राजनीतिक साजिश के तहत बांटा गया तो दिल्ली में जनसमस्याएं और बढ़ेंगी तथा जनता पर करों का बोझ कांग्रेस बढ़ायेगी।

शुक्रवार, 21 मई 2010
कालू राम की दिल्ली
कौन है कालू राम :
एक ऐसा इनसान जो जीवन के तमाम अनुभवों का देख चुका है। तमाम सिद्घांतों और नैतिकता पर 'जुगाड़ तंत्रÓ किस कसद हावी होता है, उसका प्रत्यक्ष गवाह है। देश के नौकरशाही-राजनेताओं की गठजोड़ में किस कदर आगे बढऩे के लिए 'यस सर...Ó जरूरी है, इसको भी बताता है।एक सामान्य सामाजिक परिवेश से दिल्ली आकर वह बड़े फलक में तमाम चीजों को देखने लगता है। समय के साथ उसकी सोच बदलती है। मान्यताएं बदल जाती है। अराध्य बदलते हैं। रिश्तों की परिभाषा बदल जाती है। नहीं बदलती है तो पैसों की माया? और इसी बल पर जीवन में तमाम चीजों को हासिल करता है कालू राम। लेकिन जीवन के उत्तरार्ध में उसे वास्तविक स्थिति का भान होता है। वह अपने जड़ों की ओर लौटना चाहता है। लेकिन नहीं लौट पाता है। जीवन के तमाम झंझावातों से रू-ब-रू होता है वह।
दिल्ली क्या है :
दिल्ली , आस-पास के कुछ जिलों के साथ भारत का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो ऐतिहासिक पुरानी दिल्ली के बाद बसा था। यहाँ केन्द्र सरकार की कई प्रशासन संस्थायें हैं। औपचारिक रूप से नई दिल्ली भारत की राजधानी है। 1483 वर्ग किलोमीटर (572 वर्ग मील) में फैली दिल्ली भारत का दूसरा तथा दुनिया का आठवां सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग 1.4 करोड है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषायें है: हिन्दी, उर्दू, पंजाबी, और अंग्रेज़ी। दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व उत्तर भारत में इसके स्थान पर है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाडिय़ां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जानेवाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पडऩे वाला मुख्य पड़ाव था।यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अतिप्राचीन नगर है। इसके इतिहास की शुरुआत सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ी हुई है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सास्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। 1639 में मुगल बादशाह शाहजहाँ नें दिल्ली में ही एक चहारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो1679 से 1857 तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। 18वीं एवं 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। 1911 में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति नें भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत की एक प्रमुख राजनैतिक, सास्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है।
कैसे हुआ इसका नामकरण :
इस नगर का नाम 'दिल्लीÓ कैसे पड़ा इसका कोई निश्चित संदर्भ नहीं मिलता लेकिन व्यापक रूप से यह माना गया है कि यह एक प्राचीन राजा 'ढिल्लुÓ से सम्बन्धित है। कुछ इतिहासकारों का यह मानना है कि यह देहली का एक विकृत रूप है, जिसका हिन्दुस्तानी में अर्थ होता है 'चौखटÓ,जो कि इस नगर के सम्भवत: सिन्धु-गंगा समभूमि के प्रवेश-द्वार होने का सूचक है। एक और अनुमान के अनुसार इस नगर का प्रारम्भिक नाम 'ढिलिकाÓ था। हिन्दी/प्राकृत 'ढीलीÓ भी इस क्षेत्र के लिये प्रयोग किया जाता था जो अन्तत: 'दिल्लीÓ बन गया।
महाकाव्य महाभारत काल से ही दिल्ली का विशेष उल्लेख रहा है। दिल्ली का शासन एक वंश से दूसरे वंश को हस्तांतरित होता गया। यह मौर्यों से आरंभ होकर पल्लवों तथा मध्य भारत के गुप्तों से होता हुआ 13वीं से 15वीं सदी तक तुर्क और अफगान और अंत में 16वीं सदी में मुगलों के हाथों में पहुंचा। 18वीं सदी के उत्तरार्द्ध और 19वीं सदी के पूर्वार्द्ध में दिल्ली में अंग्रेजी शासन की स्थापना हुई। 1911 में कोलकाता से राजधानी दिल्ली स्थानांतरित होने पर यह शहर सभी तरह की गतिविधियों का केंद्र बन गया। 1956 में इसे केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा प्राप्त हुआ। देश के उत्तरी भाग में स्थित दिल्ली पूर्व दिशा को छोडकर सभी ओर से हरियाणा राज्य से घिरी है, पूर्व में उत्तर प्रदेश की सीमा इससे लगती है। दिल्ली के इतिहास में 69वां संविधान संशोंधन विधेयक एक महत्वपूर्ण घटना है, जिसके फलस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र अधिनियम, 1991 में लागू हो जाने से दिल्ली में विधानसभा का गठन हुआ।
कृषिगेहूं, बाजरा, ज्वार, चना और मक्का यहां की प्रमुख फसलें हैं, लेकिन अब किसान अनाज वाली फसलों की बजाय फलों और सबिजयों, दुग्ध उत्पादन, मुर्गी पालन, फूलों की खेती को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। ये गतिविधियां खाद्यान्नों, फसलों के मुकाबले अधिक लाभदायक साबित हुई हैं।
उद्योगदिल्ली न केवल उत्तर भारत का सबसे बडा व्यावसायिक केंद्र है, बल्कि यह लघु उद्योगों का भी सबसे बडा केंद्र है। इनमें टेलीविजन, टेपरिकार्डर, हल्का इंजीनियरिंग साज-सामान, मशीनें, मोटरगाडियों के हिस्से पुर्जे, खेलकूद का सामान, साइकिलें, पी.वी.सी. से बनी वस्तुएं जूते-चप्पल, कपडा, उर्वरक, दवाएं, हौजरी का सामान, चमड़े की वस्तुएं, साफ्टवेयर आदि विभिन्न वस्तुएं बनाई जाती हैं।
नई सहस्राब्दी के लिए दिल्ली की नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन, साफ्टवेयर उद्योग तथा सूचना प्रौद्योगिकी को समर्थ सेवा बनाने वाले उद्योग लगाने पर बल दिया गया है। दिल्ली में ऐसी औद्योगिक इकाइयां लगाने को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिनसे प्रदूषण नहीं फैलता और जिनमें कम कामगारों की आवश्यकता होती है। दिल्ली राज्य औद्योगिक विकास निगम ओखला स्थित व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र के भवन में रत्न, आभूषण और परख तथा मीनाकारी का एक प्रशिक्षण संस्थान खोल रहा है।
रिहाइशी और उद्योगों के लिए वर्जित क्षेत्रों में काम कर रही इकाइयों को दूसरे स्थानों पर ले जाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने 1,900 एकड़ भूमि बवाना, होलंबी कलां और होलंबी खुर्द तथा नरेला में नए औद्योगिक परिसर के विकास के लिए अधिग्रहीत की है। नरेला में 900 पलांट विकसित किए जा चुके हैं तथा 600 अन्य प्लांट तैयार किए जा रहे हैं। झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में 378 घरेलू फैक्ट्ररियां बनाने का काम पूरा हो चुका है। भोरगढ औद्योगिक संपदा के लिए 450 एकड़ भूमि का विकास किया जा रहा है। इसके अलावा एक विशाल औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए कंझावला/कारला में 652 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया।
सिंचाई और बिजलीदिल्ली के गांवों का तेजी से शहरीकरण होने की वजह से सिंचाई के अंतर्गत आने वाली खेती योग्य भूमि धीरे-धीरे कम होती जा रही है। राज्य में 'केशोपुर प्रवाह सिंचाई योजना चरण तृतीयÓ तथा 'जल संशोधन संयंत्र से सुधार एवं प्रवाह विस्तार सिंचाई प्रणालीÓ नामक दो योजनाएं चलाई जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र में 350 हेक्टेयर की सिंचाई राज्य नलकूपों द्वारा और 1,376 हेक्टेयर की सिंचाई अतिरिक्त पानी द्वारा की जा रही है। इसके अलावा 4,900 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हरियाणा सरकार के अधीन पश्चिमी यमुना नहर द्वारा की जा रही है।
दिल्ली के लिए इसकी अपनी उत्पादन इकाइयों-राजघाट बिजली घर, इंद्रप्रस्थ स्टेशन और बदरपुर ताप बिजलीघर सहित गैस टरबाइन पर आधारित इकाई से 850-900 मेगावाट बिजली प्राप्त होती है। शेष बिजली उत्तर क्षेत्रीय ग्रिड से प्राप्त की जाती है। दिल्ली में कई बिजली उत्पादन इकाइयां शुरू करने की योजना है। इंद्रप्रस्थ एस्टेट में प्रगति कंबाइंड पावर प्रोजेक्ट स्थापित किया जा चुका है। 330 मेगावाट प्रगति पावर परियोजना निर्माणाधीन है और जल्दी ही चालू होने वाली है। इसके 100 मेगावाट वाले प्रथम चरण को परीक्षण के लिए शुरू कर दिया गया है। प्रगति ढ्ढढ्ढ के अंतर्गत गैस पर आधारित 330 मेगावाट तथा बवाना में लगाई जाने वाली 1000 मेगावाट की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
बिजली वितरण को सुचारू बनाने के लिए दिल्ली विद्युत बोर्ड का निजीकरण कर दिया गया है और दिल्ली की बिजली व्यवस्था अब देश की दो जानी मानी-संस्थाओं-बी.एस.ई.एस. तथा टाटा पावर (एन.डी.पी.एल) द्वारा देखी जा रही है।
परिवहनदिल्ली सडकों , रेल लाइनों और विमान सेवाओं के जरिये भारत के सभी भागों से भलीभांति जुड़ी हुई है। यहां तक तीन हवाई अड्डे हैं। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए पालम हवाई अड्डा घरेलू उड़ानों के लिए तथा सफदरजंग हवाई अडडा प्रशिक्षण उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली में तीन महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन भी हैं। ये दिल्ली जंक्शन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के नाम से जाने जाते हैं। तीन अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डे-कश्मीरी गेट, सराय काले खां और आनंद विहार में हैं।
दिल्ली शहर में बढ़ते वाहन प्रदूषण और यातायात की अस्त-व्यस्त स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने मास रैपिड ट्रांजिट प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया। यह परियोजना कार्यान्वित की जा रही है और इसमें अति आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। मेट्रो रेल परियोजना दिल्ली में आ गई है। अब दिल्ली मेट्रो के प्रथम चरण में तीन मेट्रो कारीडोर हैं जो रिकार्ड समय में पूरे होकर काम भी करने लगे हैं। शाहदरा से रिठाला और दिल्ली विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच लाइनें बिछ गई हैं और इन पर गाडियां भी चलने लगी हैं। बाराखंभा और द्वारका के बीच तीसरी लाइन भी चालू हो गई है। दिल्ली मेट्रो के द्वितीय चरण को भी स्वीकृत मिल गई है जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर संपर्क सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
त्योहारमहानगर होने की वजह से यहां भारत के सभी प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। इनके अलावा दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम कुछ वार्षिक उत्सवों का भी आयोजन करते हैं। ये है: रोशनआरा उत्सव, शालीमार उत्सव, कुतुब उत्सव, शीतकालीन मेला, उद्यान और पर्यटन मेला, जहाने-खुसरो उत्सव तथा आम महोत्सव।
पर्यटन स्थल
जंतर मंतर, नई दिल्ली दिल्ली के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में लालकिला, जामा मस्जिद, कुतुब मीनार, इंडिया गेट, लक्ष्मीनारायण (बिडला) मंदिर, हुमायूं का मकबरा और लोटस टैंपल आदि प्रमुख हैं। दिल्ली राज्य पर्यटन और परिवहन विकास निगम पर्यटकों को यहां के विभिन्न स्थानों की सैर कराने के लिए विशेष बस सेवाएं चलाता है। निगम ने पैरा सेलिंग, रॉक क्लाइंबिंग और बोटिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं विकसित की हैं। निगम ने Óदिल्ली हाटÓ का विकास किया है, जहां काफी और विभिन्न राज्यों की खाद्य वस्तुएं एक जगह उपलब्ध हैं। दिल्ली के विभिन्न भागों में ऐसी ही 'हाटÓ बनाने की योजना है। निगम दिल्ली के अनेक भागों में 'कॉफी होमÓ भी चला रहा है। दिल्ली के दक्षिणी जिले में 'पंचेंद्रियों का पार्कÓ भी खुला है जो दिल्ली में आने वाले बहुत-से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
कैसी है कालू राम की दिल्ली :
दिल्ली का वह स्थान जो अन्यान्य कारणों से सुर्खियों में रहता है, से वास्ता रहता है कालू राम का। सत्तर के दशक में वह पहली बार दिल्ली आता है तो यह भी उसके दूसरे घर जैसा लगता है। यहां के लोग भी निष्कपट जान पड़ते हैं। अस्सी के दशक में वह थोड़ा सांप्रदायिक होता है। नब्बे में आकर तो उस पर बाजार वाद हावी हो जात है। सूचना-क्रांति ने बेशक सर्वसंपन्न बना दिया लेकिन मानवीय संवेदनाएं छीजती चली गईं। आपसी रिश्तों की कोई अहमियत नहीं दिखाई पड़ते। कई लोग जो पहले अपने कहाते थे, स्वार्थ के वशीभूत होकर दूर होते चले गए। संतान भी अपने अहं की पूर्ति के बाद चलते बने। नहीं गईं तो उनकी अर्धांगिनी और एक मित्र। जिनको अहमियत नहीं देता रहा कालू राम।

सोमवार, 15 जून 2009
दिल्ली में है सरकार ?
देश की राजधानी - दिल्ली। सत्ता और शक्ति का केन्द्र - दिल्ली। केन्द्र के अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का मुख्यालय और प्रधानमंत्री के अलावा एक मुख्यमंत्री भी। यानी दोे सरकारोेेें से शासित - दिल्ली। मगर कानून व्यवस्था - सिफर। अपराध की प्रयोगशाला बन चुकी दिल्ली अपराधों के हिसाब से देश की सर्वाधिक असुरक्षित जगह है। लगता है शीला दीक्षित और मनमोहन सिंह की सरकार ने बिहार में कानून का राज स्थापित होने के बाद दिल्ली को जंगल राज का दर्जा दिलाने का बीड़ा उठा लिया है। यह भले ही सहयोगी लालू यादव को खुश करने के लिए उनकी परम्परा का अनुसरण नहीं हो लेकिन राजधानी में बढ़ते अपराध को देखते हुए सबकी जुबान पर यही सवाल है कि क्या दिल्ली में है भी कोई सरकार ?
व्यवस्थाहीनता से ग्रस्त दिल्ली में असुरक्षा के साथ ही हर तरह की समस्याओं का अंबार है। प्रशासकीय अमला कहीं भी प्रभावी नजर नहीं आता। भ्रष्टाचार का बोलबाला हर सरकारी विभाग में इस हद तक है कि मानो यह भी सरकारी नियमावली का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया हो। लालफीताशाही ने एक नई मिसाल कायम कर ली है। रिश्वत के बिना तो किसी काम की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सड़क पर परिवहन व्यस्थापन पूर्णतः लचर साबित हुई है। तमाम नियम - कानून, आदेश - अध्यादेश सरकारी फाइलों में धूल फाॅंक रहे हैं। ’आपके लिए आपके साथ सदैव’ की उद्घोषणा करने वाली दिल्ली पुलिस का नाम ही शरीफ लोगों के बदन में सिहरन पैदा करने के लिए काफी है। दिल्ली पुलिस की छवि ‘भरी जेब खुले हाथ के साथ - सदैव‘ वाली बनी हुई है। वह भी तब जब केन्द्र और राज्य दोनों जगह ‘आम आदमी के साथ‘ वाली पार्टी की सरकार है।
आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि की खबरें प्रायः प्रतिदिन मीडिया में पढ़ने - सुनने को मिलती है। कभी 60 से भी अधिक उम्र की महिला के साथ ब्लात्कार तो कभी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म। इन अपराधों में क्या अपराधी, क्या पुलिसकर्मी या शिक्षक कोई पीछे नहीं रहता। इतना ही नहीं, 12-13 साल के अबोध बच्चों के द्वारा दिल दहलाने वाले कातिलाना अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिसवालों पर भी हमला करने से वे नहीं हिचकते। लचर राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति तथा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा पुलिस तंत्र अब अपराधियोें से लड़ने का नैतिक हौसला भी खोता जा रहा है। हो भी क्यों न ! जब पुलिस के बीट और थाने तक बिकाऊ हैं और ‘कमाऊ जगह‘ पर बहाली के लिए कथित रुप से पुलिसकर्मियों को रिश्वत देनी पड़ती है तो ऐसे में उम्मीद ही क्या किया जा सकता है ? तभी तो पुलिस थानों के अगल बगल से लेकर व्यस्ततम सड़कों,, चलती वाहनो और सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण समझे जाने वाले बैंकों तक अपराधी बहुत आराम से हत्या, लूट, अपहरण और ब्लात्कार जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम देने में अपराधियों को खास दिक्कत नहीं होती। मजे की बात यह है कि अधिकांश मामलों में अपराधी दिन दहाड़े इन वारदातों को अंजाम देकर गायब हो जाते हैं और हाथ मलती रह जाती है पुलिस।
दिल्ली पुलिस को आॅंकड़ों मेें हर साल अपराध की संख्या कम दिखाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। पहले जब दिल्ली सरकार और पुलिस के आला अधिकारियों को महसूस हुआ कि दिल्ली में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है तोे अपराधियोें पर अंकुश लगाने के बदले यह दलील दी जाने लगी कि चूॅंकि सरकार और पुलिस प्रशासन ने सभी मामलों में एफआईआर दर्ज करने की पहल की है इसीलिए आॅंकड़े ज्यादा दिख रहेेेेे हैं। सरकार की लापरवाही और पुलिस की अकर्मण्यता का ही परिणाम रहा कि आज राजधानी में अपराध बेलगाम हो गया है और अब पुलिस एफआईआर दर्ज करने के नाम पर भी भड़कने लगी है। शिकायतकर्ता को उल्टे पाॅंव लौटाने में पुलिस का जवाब नहीं है। अब तो एफआईआर लिखाने के लिए भी पैरबी और रसूख का सहारा लेना पड़ता हैै। रिश्वत की चाश्नी में डूब कर ही काम करने की आदी हो चुकी दिल्ली पुलिस का आलम यह है कि वह पीड़ित पक्ष और शिकायत कर्ता को भी नहीं बख्शती। इतना ही नहीं कई बार तो शिकायतकर्ता और प्रत्यक्षदर्शी को ही पुलिस ऐसेेेेेे फंॅसा देती है कि वह पुलिस का नाम सुनते ही सहम जाता है। यहाॅं समस्त नियम कानून और प्रशासनिक निकाय कुछ बड़े और प्रभावशाली लोगों की बांदी बनकर रह गई है।
दिल्ली में अव्यवस्था और कानून की धज्जी सरेआम उड़ते देखने के लिए मात्र किसी नजदीकी सड़क पर आने की आवश्यकता है। ट्रैफिक के तमाम नियम जहाॅं कराह रहे होते हैं वहीं ट्रैफिक वाले या तो निर्विकार भाव से अपनी ‘ड्यूटी‘ निभाते या फिर किसी गाड़ीवाले से ‘वसूली’ करते देखे जा सकते हैं। ट्रैफिक का आलम यह है कि निर्धारित लेन में गाड़ियों को चलते देखना मुश्किल है। दूपहिया वाहन तो फुटपाथों पर इस फर्राटे से चल रहे होते हैं कि पैदल यात्रियों का चलना दूभर हो गया है। व्यस्त समयों में बीस मिनट के सफर के लिए घंटा भर का समय कम पड़ जाता है। राजधानी में टैªफिक की यह स्थिति तब है जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्वयं देश की टैªफिक के हाल पर चिन्ता जता चुके हैं। राजधानी की रक्त रंजित सड़के वाहन चालकों के लिए खूनी सैरगाह बनी हुई है, जहाॅं वे मानों कभी भी किसी को गाड़ी से रौंदने का लाइसेंस लेकर चलते हैं। पहले रेड लाइन बसों ने सड़कों पर अपना कहर ढ़ाया था अब उसकी जगह ब्लू लाइन बसों ने ले ली हैं। प्रतिवर्ष सैकड़ों लोगों की जान लेने और हजारों परिवारों से रोजी रोटी छिनने के बाद भी अगले ‘शिकार‘ की तलाश में यह दिल्ली की सड़कों को बेखौफ रौंदती फिर रही है। एक ही स्टैंड पर देर तक खड़ा रखना, यात्रियों से बदसलूकी और मार पीट और गाड़ी में जेबकतरों को संरक्षण देना ब्लू लाइन और आरटीवी वालो का शगल बन चुका है। दिल्ली की सड़केें यात्रियों के लिए कितनी असुरक्षित बन चुकी है इसकी मिसाल है तिपहिया वाहन चालको द्वारा सवारी संग लूटपाट और महिला यात्रियों से की गई ब्लात्कार की घटनायें। पर ऐसी कितनी घटनायें प्रकाश में आ पाती हैं ?
दिल्ली यूॅं तोे किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं रह गया है उसमें भी महिलाओं स्थिति तो और भी दयनीय है। अपहरण और ब्लात्कार की घटनाओं में लगातार ईजाफा हो रहा है। अबोध बच्चियों से लेकर उम्र के चैथे पड़ाव तक पहॅंच चुकी महिलाएॅं ब्लात्कार की शिकार होती रही हैं। स्थिति की भयावहता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि चलती वाहनों से लेकर हाॅस्पीटल तक में महिलाएॅं इस घृणित अपराध का शिकार होती रही हैं। विद्यालयों तक में छात्राएॅं अपने ही शिक्षकों के हवस का शिकार हुई हैं। हालात इस हद तक गंभीर हो चुका है कि अपने मित्रों या परिजन के साथ घर से निकली महिला कब अपहरण या ब्लात्कार अथवा दोनों का शिकार हो जाय, कहना मुश्किल होे गया है। पुलिस की मुस्तैदी का आलम यह है कि किसी भी संगीन घटना की सूचना 100 नम्बर पर देने के बाद भी वह घटना स्थल पर कभी भी घंटे भर से पहले नहीं पहुॅंच पाती चाहे वारदात की जगह कितनी ही नजदीक क्यों न हो। लम्बी कानूनी प्रक्रिया भी पुलिस और अपराधी दोेेेेेेनो के मुफीद ही साबित हुई हैं। बुजुर्ग नागरिकों को सुरक्षा और सम्मान देना प्रत्येक सभ्य समाज का दायित्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति की तोेेे यह एक खास धरोहर है। सरकार ने रेल, बस, बैंक, अस्पताल आदि जगहों पर वरिष्ठ नागरीकों के सुविधा का ख्याल तो रखा है परन्तु उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने देने के मामले में उदासीनता बरत रखी है। सच् तोे यह है कि देश की राजधानी में हमारे बुजुर्ग सर्वाधिक असुरक्षित हैंै। घरेलु हिंसा से लेकर लूट और हत्या जैसे जघन्य अपराध के सबसे आसान शिकार बनाये जा रहे हैं दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक। पिछले दिनों एक खबर मीडिया में काफी सुर्खियों में थी जिसमेें एक आला पुलिस अधिकारी पर दिल्ली विश्वविद्यालय से रिटायर्ड एक महिला केे करोड़ों की कोठी हड़पने का आरोप था। गौरतलब है कि दिल्ली में शासन की तिगड़ी बनानेवाली मुख्यमंत्री स्वयम् बुजुर्ग महिला हैं और बुजुर्गों की मुश्किलों और अपेक्षाओ से अच्छी तरह वाकिफ भी हैं। बावजूद इसके वरिष्ठ नागरिकों के प्रति बढ़ रहे अपराध के सामने विवश दिखती हैं।
जिस विकास का ढ़िढ़ोरा पीटकर सरकार दिल्ली में अपने चुनावी जीत का श्रेय लेती है वह विकास दिल्ली के कुछ खास क्षेत्रों में ही सिमटा रह गया है। पूर्वी और बाहरी दिल्ली विकास के बयार से कोसों दूर दिखता है। यहाॅं की गंदी गलियाॅं और टूटी सड़कें इसे दिल्ली से अलग होने का भ्रम पैदा करती हैं। दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर - जैतपुर आदि इलाके भी जगमगाती दिल्ली से इतर किसी दूर दराज के कस्बाई क्षेत्र होने का आभास कराते हैं। इन क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य चिकित्सा आदि सभी मूलभूत सुविधाओं का खासा अभाव है। विकास के पैमाने पर सौतेलेपन का दंश झेल रहे इन क्षेत्रों की सुधि सरकार मात्र चुनावों के वक्त लेती है। इन क्षेत्रों में अपेक्षाकृत अपराध भी अधिक है और अधिकंाश मामलों में प्रशासनिक रवैया ‘समरथ को नाहीं दोष‘ के अनुरुप ही रहता है।
जब कभी देश में अपराध पर चर्चा होती है तो बिहार, उत्तर प्रदेश, आदि कुछ राज्यों का नाम तोते की तरह रटने लगते हैं बुद्धिजीवी। किन्तु विडंबनापूर्ण हकीकत यही है कि केन्द्र सहित दो सरकारों की मुख्यालय दिल्ली न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के सर्वाधिक अपराधोें वाला शहर है। जो लोग इसकी तुलना बिहार, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से करते हैं उन्हें यह तथ्य भी याद रखना चाहिए कि इन बड़े राज्यों का जितना किसी एक जिला का क्षेत्रफल है उसमें पूरी दिल्ली ही समा सकती है। तुलना करने पर यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि राज्य के क्षेत्रुफल के हिसाब सेेे न सिर्फ दिल्ली में पुलिसकर्मियों की संख्या अधिक है अपितु ये आध्ुानिक हथियारों से अधिक सुसज्जित और प्रशिक्षित भी हैं। भौगोलिक और सड़क परिवहन की सुविधा की दृष्टि से भी यह अन्य राज्यों जैसी विसंगतियों का शिकार नहीं है न ही यहाॅं उस तरह का जातिय या धार्मिक सामाजिक संरचना है जिससे अन्य बड़े राज्य ग्रसित हैं। जागरुकता, गरीबी, शिक्षा, और रोजगार की स्थिति भी यहाॅं अन्य राज्यों की तुलना में कहीं बेहतर है। बावजूद इसके यदि दिल्ली में कानून व्यवस्था और सुशासन का अभाव दिखता है तो यह सवाल बहुत लाजिमी हो जाता है कि दिल्ली में कोई सरकार है भी या यहाॅं की अधिसंख्य जनता भगवान भरोसे ही जीवन गुजार रहे हैं।
- बिपिन बादल
9810054378

सदस्यता लें
संदेश (Atom)