गजल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गजल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 17 जनवरी 2011

तुम्हारे शहर में

- विपिन बादल
रहता हँू सहमा-सहमा, तुम्हारे शहर में।
चलता हँू संभल-संभल, तुम्हारे शहर में।।

लूटपाट और छीना-झपटी, सौंदर्य उस नगर का।
रोज शीलभंग होता कितने, तुम्हारे शहर में।।

चोर मस्त, कोतवाल पस्त, शासन पूरा भ्रष्टï है।
जंगल का कानून चलता, तुम्हारे शहर में।।

जिस प्रवासी ने रूप निखारा, उसी पर ईल्जाम है।
ईनाम में है हाथ कटता, तुम्हारे शहर में।।

किसानों के खेत बिके, कंक्रीट का जाल बिछा है।
यमुना की है धार खोई , तुम्हारे शहर में।।

सड़क बना समर भूमि, खून से लाल है।
ब्लूलाइन से सब डरा है, तुम्हारे शहर में।।

शुक्रवार, 7 अगस्त 2009

गौर फरमाएं

इक दावत एक कलम हो तो गजल होती है,

जब ये सामान बहम हो तो गजल होती है।


मुफलिसी, भूख, मरज, इश्क, बुढ़ापा, औलाद

दिल को हर किस्म का गम हो तो गजल हेाती है।


तन्दुरूस्ती भी जरूरी है तगज्जुल के लिए

हाथ और पांव में दम हो तो गजल होती है।


शेर नाजिल नहीं होता कभी लालच के बगैर,

दिल को उम्मीदे-रकम हो तो गजल हेाती है।


गजल की शक्ल बदल दी है ऑपरेशन से,

सुखनबरी है अगर ये, तो सर्जरी क्या है?


मेरी गजल में तखल्लुस किसी का फिट कर लो,

तखल्लुसों की भी इस शहर में कमी क्या है?


मैं जब गजल में गुलिस्तां का जिक्र करता हँू,

वो पूछते हैं गुलिस्तां की फारसी क्या है?

- दिलावर फिगार, पाकिस्तान।



लफ्ज तोड़े-मरोड़े, गजल हो गई

सर रदीफों के फोड़े, गजल हो गई।


काफिया तंग देखा तो उसकी जगह,

रख दिए ईंट-रोड़े, गजल हो गई।


ऊंट-बिल्ली से बेमेल मिसरे थे कुछ,

कान उनके मरोड़े, गजल हो गई।


लीद करके अदीबों की महफिल में कल,

हिनहिनाए जो घोड़े, गजल हो गई।


लेके माइक गधा, इक लगा रेंगने,

हाथ पब्लिक ने जोड़े, गजल हो गई।


पंख चींटी के निकले, बनी शाइरा

आन लिपटे मकोड़े, गजल हो गई।


इक रूबाई थी 'अल्हड़Ó पे कब से फिदा,

ले उड़े कुछ निगोड़े, गजल हो गई।


- अल्हड़ बीकानेरी, हिन्दुस्तान

शनिवार, 1 अगस्त 2009

माँझी की गजल

किरचों भरा सारा का सारा गुलिस्तां हो जाएगा,
जब किसी शीशे पे पत्थर मेहरबां हो जाएगा।

बिजलियों का नाच तो देखूंगा मैं हर हाल में,
और क्या है खाक मेरा आशियां हो जाएगा।

क्या कशिश रह जाएगी जाने-वफा तू ही बता,
फैसला जो तेरे-मेरे दरम्यां हो जाएगा।

जो हथेली में है तेरी, सामने सबके उछाल,
इस तरह किस्मत का मेरी, इम्तिहां हो जाएगा।

तेज लहरें जब मुहब्बत से पुकारेंगी उसे,
शर्तिया साहिल से 'माँझीÓ बदगुमां हो जाएगा।


चेहरे के पन्ने से मन की सारी बातें बांच गया,
बड़ा पारखी था वो यारो एक नजर में जांच गया।

धुआं-धुआं सा रहता हूं मैं बेचैनी के साये में,
याद का पैकर आज लगाकर दिल में ऐसी आंच गया।

लहूलुहान हुए हैं तलवे लेकिन दोष मढूं किस पर,
सारा आलम राह में मेरी आज बिछाकर कांच गया।

कौन मुहब्बत की सौगातें बांटे मेरे आंगन में,
मेरा साया ही जब मुझसे करके तीन और पांच गया।

कैसा अदभुत दृश्य उपस्थित हुआ समन्दर में उस दम,
मस्ती में आकर लहरों पे 'माँझीÓ मार कुलांच गया।



वो जो मुझसे शराब मांगे है
जाने क्यों बेहिसाब मांगे है।

उनकी जिद भी अजीत है कितनी,
मेरी आँखों के ख्वाब मांगे है।

वक्त जालिम है कैसे चुपके से
मुझसे मेरा शबाब मांगे है

बारहा सोचकर वो जाने क्या,
आईनों से नकाब मांगे है।

कैसी बिगड़ी है अक्ल 'माँझीÓ की
प्यार मुझसे नवाब मांगे है।

देवेन्द्र माँझी
नई दिल्ली
9810793186

शनिवार, 11 जुलाई 2009

मांझी की गजल

१
ले के खत मेरा, जो हरकारा गया,
मुफ्त में मारा वो बेचारा गया।

मेरे हिस्से के अंधेरे तू भी जा,
अब यहां से भोर का तारा गया।

जब तलक नदियों में था, मीठा ही था,
क्यों समंदर में ये हो खारा गया।

जीत के चर्चे थे जिसके हर तरफ,
हार कर सामान वो सारा गया।

जब भी मरने की खबर 'माँझीÓ उड़ी,
लोग बोले ये, कि 'आवारा गयाÓ।

२

यूं ही ना मस्ताते रहना,
खुद को भी समझाते रहना।

दम घुटता है बेशक घर में,
फिर भी आते-जाते रहना।

खिड़की के रस्ते कमरे में,
नयी रोशनी लाते रहना।

अपने प्रश्नों से महफिल में,
सबको ही उलझाते रहना।

तट की चिंता छोड़ के 'माँझीÓ,
अपनी नाव चलाते रहना।

- देवेन्द्र माँझी
मो. ९८१०७९३१८६